Friday, December 19, 2025

CLAT 2026: क्लैट परीक्षा के नतीजे घोषित

 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (Consortium of National Law Universities) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://result1.consortiumofnlus.ac.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

CLAT 2026 परीक्षा के लिए कुल करीब 92,000 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से UG कोर्स के लिए 75,009 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए

जबकि पीजी कोर्स के लिए 17,335 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के बाद प्राप्त अंकों की 14 और 15 दिसंबर 2025 को गणना और सत्यापन किया गया। इसके बाद तैयार किए गए परिणाम को 16 दिसंबर 2025 को CNLUs के गवर्निंग बॉडी के सामने मंजूरी के लिए रखा गया। मंजूरी मिलने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

क्लैट 2026 की UG परीक्षा में कुल 5 सेक्शन थे, जिनमें 120 प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि, इनमें से एक प्रश्न को हटा दिया गया, जिसके बाद अंतिम मूल्यांकन 119 अंकों के आधार पर किया गया।

वहीं, PG परीक्षा में भी कुल 120 प्रश्न शामिल थे। अंतिम आंसर की में कुछ छोटे बदलाव किए गए और पीजी परीक्षा का मूल्यांकन भी 119 अंकों के आधार पर ही किया गया।

CLAT परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक कितने रहे?

क्लैट 2026 में यूजी कैटेगरी में सबसे अधिक अंक 112.75 रहे, 

जबकि PG कैटेगरी में उच्चतम स्कोर 104.25 अंक दर्ज किया गया

कंसोर्टियम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार परीक्षा में कुल करीब 96 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो उम्मीदवारों की मजबूत भागीदारी को दर्शाती है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में लगभग 57 प्रतिशत महिलाएं थीं, जबकि 43 प्रतिशत पुरुष उम्मीदवार रहे।

इसके अलावा, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भी क्लैट 2026 परीक्षा में भाग लिया। आधिकारिक दस्तावेज में जेंडर और परीक्षा शहर के अनुसार प्रदर्शन का विवरण भी साझा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से उम्मीदवारों का प्रदर्शन खासा अच्छा रहा।






Monday, December 15, 2025

CUET PG 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू

देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटी/ संस्थानों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सोच रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) की ओर से CUET PG 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक छात्र जो अगले सत्र में पीजी कोर्स करने जा रहे हैं वे ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

 ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।


कौन कर सकता है अप्लाई?


सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम में भाग लेने के लिए छात्र का स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा जो छात्र ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस एग्जाम में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा का बंधन नहीं है।






























































🚩🌺 विजयादशमी की मंगलमय शुभकामनाएँ 🌺🚩समय बदलता है, परिस्थितियाँ बदलती हैं, लेकिन सत्य और धर्म का महत्व कभी नहीं बदलता।

दशहरा हमें उस अटूट विश्वास की याद दिलाता है कि अन्याय और अहंकार चाहे कुछ समय के लिए कितने ही प्रभावशाली क्यों न दिखाई दें, अंततः विजय सत्य, ...

Latest News CUET के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। GGSIPU ने 2 फरवरी, 2026 को IPU CET 2026 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। IPU CET 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IPU विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।....