Saturday, August 16, 2025
Friday, August 15, 2025
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Sunday, August 10, 2025
सीबीएसई ने 9वीं कक्षा के लिए ओपन बुक असेसमेंट की मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह शुरू हो जाएगा
Friday, August 8, 2025
जीजीएसआईपीयू ने अनाथ बच्चों के लिए दाखिले का विशेष कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में UG और PG प्रोग्राम के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अनाथ कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को पूरी फीस में छूट मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी
जीजीएसआईपीयू ने अनाथ बच्चों के लिए दाखिले का विशेष कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में UG और PG प्रोग्राम के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अनाथ कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को पूरी फीस में छूट मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
अनाथ कोटे से दाखिले के लिए आवेदन पत्र इस नोटिस के साथ अनुलग्नक- ए के साथ संलग्न है। आवेदन के साथ किसी मान्यता प्राप्त बाल कल्याण प्राधिकरण से जारी माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है। आवेदन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से निर्गत 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र, द्वारका कैंपस में 14 अगस्त तक किया जा सकता है।
सौ प्रतिशत फीस छूट के लिए करना होगा आवेदन:
यूनिवर्सिटी द्वारा पिछले साल शुरू किए गए “एकल बालिका कोटा”की तर्ज पर दोनों कैंपस में चल रहे यूनिवर्सिटी स्कूल एवं सेंटर के यूजी और पीजी प्रोग्राम में एक अतिरिक्त सीट इस कोटे से भरी जाएंगी।
इस कोटे से दाख़िले लेने वाले छात्र की पूरी फीस माफ कर दी जाएगी। इसके लिए छात्र को यूनिवर्सिटी द्वारा चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना ईडब्लूएस स्कीम में सौ प्रतिशत फीस छूट के लिए आवेदन करना होगा।
इस स्कीम के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा येसे छात्रों के लिए चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ भी इन छात्रों को मिले इसके लिए भी यूनिवर्सिटी पूरी कोशिश करेगी। इस जनकल्याणकारी कोटा को शुरू करने के मकसद पर प्रकाश डालते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो.महेश वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद ऐसे अनाथ बच्चों की संख्या बढ़ी है।
यूनिवर्सिटी का काम शिक्षा प्रदान करने के साथ जनसरोकार के काम भी करना है। हम नहीं चाहते कि ऐसे बच्चे फीस की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएं। दाख़िले में इस कोटे को शुरू करने वाली आईपी यूनिवर्सिटी देश की पहली स्टेट यूनिवर्सिटी है।
Tuesday, August 5, 2025
IGNOU में जुलाई 2025 सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में जुलाई 2025 सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
जो भी छात्र UG, PG, Phd, Foreign IOP प्रोगाम्स के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
एडमिशन के लिए स्वयं भरा जा सकता है फॉर्म:
इग्नू में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहायता के लिए यहां फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे आपको आवेदन करने में आसानी होगी।
इग्नू एडमिशन जनवरी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले
आधिकारिक वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर अनाउंसमेंट में जाकर आवेदन आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें।
अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
🚩🌺 विजयादशमी की मंगलमय शुभकामनाएँ 🌺🚩समय बदलता है, परिस्थितियाँ बदलती हैं, लेकिन सत्य और धर्म का महत्व कभी नहीं बदलता।
दशहरा हमें उस अटूट विश्वास की याद दिलाता है कि अन्याय और अहंकार चाहे कुछ समय के लिए कितने ही प्रभावशाली क्यों न दिखाई दें, अंततः विजय सत्य, ...
-
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को गौतम बुद्ध नगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लि...
-
देश की विभिन्न यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। क...
-
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानियों को नमन। दे...