Friday, August 8, 2025

जीजीएसआईपीयू ने अनाथ बच्चों के लिए दाखिले का विशेष कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में UG और PG प्रोग्राम के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अनाथ कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को पूरी फीस में छूट मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी

जीजीएसआईपीयू ने अनाथ बच्चों के लिए दाखिले का विशेष कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में UG और PG प्रोग्राम के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अनाथ कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को पूरी फीस में छूट मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।


अनाथ कोटे से दाखिले के लिए आवेदन पत्र इस नोटिस के साथ अनुलग्नक- ए के साथ संलग्न है। आवेदन के साथ किसी मान्यता प्राप्त बाल कल्याण प्राधिकरण से जारी माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है। आवेदन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से निर्गत 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र, द्वारका कैंपस में 14 अगस्त तक किया जा सकता है।


सौ प्रतिशत फीस छूट के लिए करना होगा आवेदन:

यूनिवर्सिटी द्वारा पिछले साल शुरू किए गए “एकल बालिका कोटा”की तर्ज पर दोनों कैंपस में चल रहे यूनिवर्सिटी स्कूल एवं सेंटर के यूजी और पीजी प्रोग्राम में एक अतिरिक्त सीट इस कोटे से भरी जाएंगी।

इस कोटे से दाख़िले लेने वाले छात्र की पूरी फीस माफ कर दी जाएगी। इसके लिए छात्र को यूनिवर्सिटी द्वारा चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना ईडब्लूएस स्कीम में सौ प्रतिशत फीस छूट के लिए आवेदन करना होगा।

इस स्कीम के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा येसे छात्रों के लिए चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ भी इन छात्रों को मिले इसके लिए भी यूनिवर्सिटी पूरी कोशिश करेगी। इस जनकल्याणकारी कोटा को शुरू करने के मकसद पर प्रकाश डालते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो.महेश वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद ऐसे अनाथ बच्चों की संख्या बढ़ी है।

यूनिवर्सिटी का काम शिक्षा प्रदान करने के साथ जनसरोकार के काम भी करना है। हम नहीं चाहते कि ऐसे बच्चे फीस की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएं। दाख़िले में इस कोटे को शुरू करने वाली आईपी यूनिवर्सिटी देश की पहली स्टेट यूनिवर्सिटी है।









No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय (SOL) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश शुरू, स्नातक से लेकर विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों तक आवेदन आमंत्रित

दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन (DDCE), स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) ने श...

Latest News CUET के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। GGSIPU ने 2 फरवरी, 2026 को IPU CET 2026 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। IPU CET 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IPU विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।....