Wednesday, July 30, 2025

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने आधिकारिक रूप से घोषणा ..... ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 1 अगस्त 2025 से खुलेगा

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT- 2026) का आयोजन रविवार, 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक किया जाएगा।


देशभर के हजारों लॉ उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।


इसके साथ ही कंसोर्टियम ने आवेदन शेड्यूल भी जारी कर दिया है।


ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 1 अगस्त 2025 से खुलेगा 

और 31 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि होगी। 


CLAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका उपयोग भारत की 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में प्रवेश के लिए किया जाता है और कई निजी विश्वविद्यालय व संस्थान भी इसे स्वीकार करते हैं।


इच्छुक अभ्यर्थी इस निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


https://consortiumofnlus.ac.in






#Clat2026

No comments:

Post a Comment

🚩🌺 विजयादशमी की मंगलमय शुभकामनाएँ 🌺🚩समय बदलता है, परिस्थितियाँ बदलती हैं, लेकिन सत्य और धर्म का महत्व कभी नहीं बदलता।

दशहरा हमें उस अटूट विश्वास की याद दिलाता है कि अन्याय और अहंकार चाहे कुछ समय के लिए कितने ही प्रभावशाली क्यों न दिखाई दें, अंततः विजय सत्य, ...

Latest News CUET के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। GGSIPU ने 2 फरवरी, 2026 को IPU CET 2026 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। IPU CET 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IPU विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।....