Friday, October 31, 2025

दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से 110 दिन पहले गुरुवार को डेटशीट जारी कर दी।

दसवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं की 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं विषयों के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

सीबीएसई ने कहा कि डेटशीट तैयार करते हुए खास बात का ध्यान रखा गया है कि दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा सामान्य लिए जाने वाले दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल हो। साथ ही 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को भी ध्यान में रखा गया है।

CBSE के अनुसार, बोर्ड की परीक्षाएं इन प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले ही समाप्त करने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर ली जा सकती है।


No comments:

Post a Comment

🚩🌺 विजयादशमी की मंगलमय शुभकामनाएँ 🌺🚩समय बदलता है, परिस्थितियाँ बदलती हैं, लेकिन सत्य और धर्म का महत्व कभी नहीं बदलता।

दशहरा हमें उस अटूट विश्वास की याद दिलाता है कि अन्याय और अहंकार चाहे कुछ समय के लिए कितने ही प्रभावशाली क्यों न दिखाई दें, अंततः विजय सत्य, ...

Latest News CUET के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। GGSIPU ने 2 फरवरी, 2026 को IPU CET 2026 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। IPU CET 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IPU विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।....