Friday, July 17, 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया,पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने टॉप किया

NEET-UG 2026 का परिणाम गुरुवार रात को घोषित कर दिया गया। इसमें पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने टॉप किया। इन दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत छात्राएं हैं। https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

नीट यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी। 21 जून को दोबारा हुई परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

मुख्य बिंदु

19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए।

20 लाख अभ्यर्थी दोबारा हुई प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।

  • पंजाब और हरियाणा के दो छात्र संयुक्त रूप से टॉपर बने।
  • प्रश्नपत्र लीक होने के कारण कड़ी सुरक्षा में दोबारा हुई थी परीक्षा।

इस प्रवेश परीक्षा में 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए चयनित हुए हैं।

138 उम्मीदवारों को 690 अंक

एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के अनुसार, 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी पहली बार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए।

डेढ़ हजार को 650 या अधिक अंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, 1492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक, और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। प्रवेश परीक्षा के परिणाम समय पर जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले और काउंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी।


No comments:

Post a Comment

🚩🌺 विजयादशमी की मंगलमय शुभकामनाएँ 🌺🚩समय बदलता है, परिस्थितियाँ बदलती हैं, लेकिन सत्य और धर्म का महत्व कभी नहीं बदलता।

दशहरा हमें उस अटूट विश्वास की याद दिलाता है कि अन्याय और अहंकार चाहे कुछ समय के लिए कितने ही प्रभावशाली क्यों न दिखाई दें, अंततः विजय सत्य, ...

Latest News CUET के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। GGSIPU ने 2 फरवरी, 2026 को IPU CET 2026 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। IPU CET 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IPU विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।....